
जमशेदपुर : टाटा स्टील सीसीएमसी की बैठक ज्ञान प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन और मैनेजमेंट की सहमति से कैंटीन में मिलने वाले खाद्य-पदार्थों का मूल्य निर्धारण किया गया. नयी मूल्य तालिकाक एक सितम्बर से लागू की जाएगी. नयी मूल्य तालिका के अनुसार एक सितंबर से कंपनी कैंटीन में अब जलेबी खाने के लिए दो रुपये की जगह ढाई रुपये खर्च करने होंगे. वहीं लंच और डिनर (दोपहर व रात का खाना) के लिए 5.50 रुपये की जगह पर 8.00 रुपये प्रति प्लेट खर्च करने होंगे. इसके अलावा अन्य खाद्य सामग्रियों के मूल्य में भी वृद्धि की गयी है, जबकि कुछ सामग्रियों के मूल्य में वृद्धि नहीं की गयी है. मूल्य तालिका के अनुसार कचौरी या पुरी या रोटी लेने पर दो रुपये तथा इडली खाने के लिए चार रुपये चुकाने होंगे. बैठक में अमिताभ चन्द्र झा, एलएम बक्सी, शैलेश कुमार, राजीव रंजन, गुरुशरण सिंह जेपी लिंका, मनोज कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, उमेश कुमार, मनोज कुमार, केके गोप, मनोज, आशीष कार और केके सिंह उपस्थित थे. खाद्य सामग्रियों की मूल्य तालिका नीचे दी गयी है.
सामग्री मौजूदा मूल्य नया मूल्य ( 1 सितंबर से)
आलू बोंडा/आलूचॉप 2.50 रु 3.00 रु
बुंदिया 2.00 रु 3.00 रु
कचौरी / पुरी नया 2.00 रु
रोटी नया 2.00 रु
इडली (2 पीस) 3.00 रु 4.00 रु
जलेबी 2.00 रु 2.50 रु
खीर 2.00 रु 3.00 रु
लड्डू 2.00 रु 2.00 रु
मिक्चर 3.00 रु 3.00 रु
निमकी 3.00 रु 3.00 रु
पकौड़ा 3.00 रु 3.00 रु
सेव 3.00 रु 3.00 रु
सेवाई 2.00 रु 3.00 रु
स्वीट बन 2.00 रु 2.00 रु
चाय 1.00 रु 2.00 रु
उपमा 3.00 रु 4.00 रु
लंच (वेज) 5.50 रु 8.00 रु
डिनर (वेज) 5.50 रु 8.00 रु
लंच (अंडा) 5.50 रु 8.00 रु
डिनर (अंडा) 5.50 रु 8.00 रु






