चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बन्दगांव स्थित टेबो थानांतर्गत हलमद गांव में एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. अब तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार नक्सलियों के द्वारा युवक की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है. मृतक युवक का नाम बुद्धनाथ हासापूर्ति बताया जा रहा है. यह घटना हलमद गांव की बतायी जा रही है. हत्या के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है. वहीं पुलिस की ओर से फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं की गयी है.







