
चक्रधरपुर : टोटेमिक कुड़मी समाज का दल चाईबासा ब्लड बैंक में रक्तदान करने के लिए चक्रधरपुर भारत भवन चौक से रवाना हहुआ. इस दौरान टीम को रवाना करने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्णा देव साह उपस्थित थे. उन्होंने दल का हौंसला बढ़ाते हुए यहां से टीम को रवाना किया. इस दौरान पर बलराज हिंदवार , करण महतो दिलीप , महतो संजय पासवान, गणेश महतो , आदि उपस्थित होकर चाईबासा ब्लड बैंक रक्तदान करने के इस दौरान बस को नगर परिषद की ओर से सैनिटाइज भी किया गया. मालूम हो की चाईबासा ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए टोटेमिक कुर्मी समाज ने सामूहिक रूप से रक्तदान कर रक्त की कमी को दूर करने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के आलोक में आज कॉलिंग समाज की टीम बस से रवाना हुई.







