
चाकुलिया : एक तरफ कोरोना संक्रमण का खौफ, दूसरी और गर्मी से लोग परेशान हैं. वही बिजली विभाग की उदासीनता के कारण प्रखंड के लोगों को तीसरी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. चाकुलिया में गुरूवार को सुबह 11 बजे से ही बिजली गुल है शाम सात बजे तक चाकुलिया में बिजली बहाल नही हुई है. आखिर किस कारण से चाकुलिया में पिछले 8 घंटा से बिजली गुल है यह कोई नही जानता है. ग्रामीणों ने जब भी बिजली क्यों नही है इसकी जानकारी विभागीय पदाधिकारी से लेने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया तब पदाधिकारीयों की मोबाइल स्विच आफ मिली है. इससे लोगों में विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बिजली नहीं होने से दिनभर ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे और विभाग के पदाधिकारी का मोबाइल स्विच आफ रहा. समाचार लिखे जाने तक चाकुलिया में बिजली गुल है.






