जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के झारखंड काउंसिल की नयी कमेटी का गठन कर दिया गया है. नयी कमेटी में चेयरमैन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी को चेयरमैन नियुक्त किया गया जबकि वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर दिलू पारीख को सीआइआइ का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है. नयी कमेटी की घोषणा सीआइआइ की जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर होटल अलकोर में आयोजित सम्मेलन के दौरान की गयी. इस दौरान नयी कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. सुनील कुमार तिवारी 28 साल से टाटा मोटर्स से जुड़े है जबकि वे पहले टाटा कमिंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट, अशोक लीलैंड समेत कई कंपनियों से जुड़े है. (नीचे भी पढ़ें)
वे एनआइटी पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किये हुए है और सर्टिफाइड कोच सिक्स सिगमा प्रैक्टिशनर का है. कई सारे पदों को वे सुशोभित कर चुके है. टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल गाड़ियों के कारोबार को वे देखते है.वे जमशेदपुर से पहले टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट में प्लांट हेड के तौर पर काम कर चुके है और कई पदो को सुशोभित कर चुके है.वहीं, जमशेदपुर में पले बढ़े दिलू पारीख वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर है. उनका ऑटोमोबाइल डीलरशिप का पैतृक कारोबार है. टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल गाड़ियों के अलावा वे मर्सीडीज बेंज कार का कारोबार करते है. वे फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के चेयरपर्सन रहे है जबकि एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक्सकॉम मेंबर भी है.



