
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के निर्देशानुसार मोदी सरकार की रोजगार पर विफल नीति के खिलाफ वर्चुअल ‘रोजगार दो’ अभियान चलाया गया. इसमें युवाओं के प्रति सरकार की उदासीनता का विरोध करते हुए आने वाले दिनों में अगर मोदी सरकार कारगर कदम नहीं उठाती है, तो युवा कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी. बेरोजगारी के आंकडे को छुपा कर सरकार जनता को सच्चाई से दूर रखना चाहती है. इस कोरोना महामारी में लगातार लोगों की नौकरियां समाप्त हो रही हैं, मगर सरकार को इनसे कोई लेना-देना नहीं है, ये आज भी पूंजीपतियों के हित के आगे मजदूरों के हित को समाप्त कर दे रही है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और युवाओं की हक की बात को सड़क से सदन तक उठाएगा. आज पहले चरण में पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र झा, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, पंचायत पारिषद समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, रंजीत राउत, जगदीश महतो, देवाशीष घोष, बिजेंद्र साहु, अमित कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया.







