देवघर : देवघर पुलिस द्वारा सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर जिले के सारठ थाना अंतर्गत ग्राम पिंडारी एवं बरमसिया से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की अपराध शैली में एसबीआई बैंक कस्टमर को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर कस्टमर का कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर सीवीवी ओटीपी इत्यादि पूछ कर ठगी करना फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए शिरीज कॉल करना उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना तथा फोनपे, पेटीएम में पीड़ितों का एटीएम कार्ड नंबर को ऐड मनी कर ओटीपी प्राप्त कर रुपए की ठगी करना है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद नवाब अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पिता खुर्शीद मियां तथा मोहम्मद इरशाद अंसारी उम्र करीब 27 वर्ष पिता आवेदन अंसारी दोनों बरमसिया थाना सारठ जिला देवघर के हैं। इनके पास 3 मोबाइल नौ फर्जी सिम सात एटीएम और 4 पासबुक भी बरामद किया गया।





