देवघर : देवघर पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर सोनारायथारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा का क्रय विक्रय करने वाले अपराध कर्मियों के विरुद्ध छापामारी चलाया। छापामारी के क्रम में सोनारायथारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवे मोड़ के पास से राजेश कुमार मंडल (42) और महेंद्र मंडल (60) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन दोनों के पास से लगभग 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसके अलावा सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल और हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 15 वाई 3998) भी बरामद की गई। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।





