रांची: देश में लोक सभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की छह सदस्यीय टीम बुधवार को देऱ शाम को रांची पहुंची. इस टीम मे सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉ धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सीनियर डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहू, प्रिसिपल सेक्रेटरी अरविंद आनंद, सेक्रेटरी तनुज कुमारी व सेक्शन आफिसर देवेश कुमार टीम में शामिल रहेंगे. चुनाव आयोग की छह सदस्यीय टीम 17 अगस्त को करीब 11 बजे होटल बीएनआर एक बैठक होगी. इस दौरान टीम के द्व्रारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
इस क्रम में सभी जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने जिले से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा आयोग के समक्ष झारखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से संबंधित प्रजेंटेजेंशन प्रस्तुत किया जाएगा. विदित हो कि चुनाव आयोग की बैठक को लेकर रांची में तैयारियां शुरु हो गयी है. 17 अगस्त को होने वाली बैठक के बाद आयोग की टीम का निकटवर्ती जिलो का दौरा करके जायजा लेगी. चुनाव आयोग की टीम झारखंड का दौरा करने के बाद टीम पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी. वहीं भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का जायजा लेगी.




