
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सीएच एरिया इलाके में अपराधियों ने एक कारोबारी पर पिस्तौल तान दी. सोनारी मरारपाड़ा निवासी लालाजी प्रसाद पर हमला की नियत से अपराधियों ने उनको घेरा. लालाजी प्रसाद ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी बीच अचानक से साई मंदिर की ओर से कॉलोनी की ओर से एक गाड़ी पर तीन अपराधी आये और उनको रोका. एक के हाथ में पिस्तौल था. इसी बीच वह युवक को देखे तो वे भाग गये और लड़के का पिस्तौल भी गिर गया. बाद में वे लोग भी उनका पीछा करने लगे. लोगों ने जब हल्ला करना शुरू किया तो फिर अपराधी भागने लगे. बताया जाता है कि एक साइकिल को उक्त गाड़ी पर फेंक दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद अपराधी भाग निकले. भागते समय वे लोग गाड़ी से भी गिर गये थे. इसके बाद सारे अपराधी एक गाड़ी छोड़कर भाग गये. बताया जाता है कि सारे अपराधी वहां से भागकर बंगाली बस्ती में घुसे. कारोबारी ने बताया कि बंगाली बस्ती के ही आपराधिक किस्म के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना को अंजाम देने की वजह क्या है, यह स्पष्ट तौर पर जानकारी दे पाने से श्री लालाजी प्रसाद ने इनकार किया. उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कोई अपराधी धमकाने के लिए ऐसा कर रहे हो, पुरानी दुश्मनी भी किसी से नहीं थी या फिर छिनतई की भी घटना को अंजाम देने की कोशिश हो सकती है. इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकते है. इसकी जानकारी सोनारी पुलिस को दी गयी है.




