जमशेदपुर: नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्राप्त ऐतिहासिक विजय के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.इस अवसर पर झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं विकासात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा की. (नीचे भी पढ़े)
अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों, व्यापक जनसंपर्क एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की. अमित शाह जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं विश्वास निरंतर प्रेरणादायी है.






