गम्हरिया: झारखंड आंदोलनकारी सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो के शहादत दिवस के मौके पर छोटा गम्हारिया स्थित उनके समाधि स्थल पर भारतीय जनता पार्टी गम्हारिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बता दें कि आज ही के दिन 2007 को जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो की घाटशिला के बागुड़िया में नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी थी. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, रश्मि साहू, अमरेश गोस्वामी, सुनीता मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, विवेक कुमार, प्रशांत महतो, राहुल सिंह, चिन्मय महतो, अभिषेक मिश्रा के साथ गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने बारी- बारी से दिवंगत सांसद की समाधि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लि



