
पूजा पातर. 
स्वाति घटवारी.
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में इस वर्ष मैट्रिक के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ कर परचम लहराया है. प्रखंड के मानुषमुड़िया उच्च विधालय की छात्रा स्वाती घाटवारी 95 प्रतिशत अंक लाकर टॉप 20 में शामिल हुई है. स्वाति घाटवारी ने कहा कि वह आगे आईएस बनना चाहती है. स्वाति घाटवारी के पिता लहित लोचन घटवारी माता मंजूश्री घटवारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्ची की मेहनत और स्कूल के शिक्षकों का मेहनत का परिणाम है कि बेटी बेहतर अंक लाकर मैट्रिक पास हुई है. स्वाति के पिता हाट में घूम-घूमकर खाद्य सामग्री बेचकर परिवार का भरण पोषण करते है. वे किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटी को शिक्षित बना रहे है. वही स्कूल की पूजा भी बेहतर अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है. वह भी अच्छे अंक लाकर टॉप 20 में शामिल हुई है. पूजा पातर के पिता नंदलाल पातर मां गंधेश्वरी पातर ने खुशी का इजहार किया. पूजा पातर की मां गंधेश्वरी पातर आंगनबाड़ी सेविका है. मानुषमुरिया उच्च विधालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टूडू का कहना है कि स्वाति घाटवारी और पूजा पातर एक बहुत अच्छी छात्रा हैं, और बहुत मेहनत करती हैं. मेहनत का परिणाम मिला. इससे विधालय के शिक्षकों में हर्ष है. दोनों ही मेहनती छात्रा हैं और दोनों को स्कूल का ग्रुप लीडर बनाया गया था. प्रधानाध्यापक का कहना है कि हमारे स्कूल में 9 शिक्षक का पद है और उसमें 6 शिक्षक कार्यरत है. मानुषमुड़िया स्कूल बराबर गांव का नाम रोशन करते आ रहा है.








