
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में रविवार को माल सह मल्लक्षत्रीय समाज की बैठक सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. बैठक में समाज के लोगों ने अपनी समस्या को विधायक के समक्ष रखकर समाधान करने की मांग की. विधायक समीर महंती ने माल समाज की बिभिन्न समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे सभी के सहयोग और प्यार से चुनाव जीते हैं. वे उनकी विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे. कहा कि समाज की समस्या को राज्य सरकार के समक्ष रखकर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, मदन मन्ना, रासबिहारी साव, किशोर गिरि, सुमित माइती,अमित कुईला, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल मुर्मू, पूर्व मुखिया लक्ष्मीराम मुर्मू, गणेश हांसदा, लालमोहन मुर्मू, अरुण साव, माल समाज के सचिन नायेक, सुधीर नायेक, भूपति नायेक, माणिक नायेक, बिजय नायेक, दिलीप नायेक, गोपाल नायेक, प्रभाष नायेक, रबिन्द्र नायेक, मिहिर नायेक, सुजीत नायेक, शिवानन्द नायेक, सुसेन नायेक, बृहस्पति नायेक, तुषार नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.


















