• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 9th November 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 9 नवंबर 2025

Horoscope Know Your Day Sunday 9th November 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 9 नवंबर 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज का दिन शानदार हो इसके लिए मानसिक तनाव और झंझटों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। संबंधियों से भेंट उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। आज सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है, जहां दिल की बजाय दिमाग का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि- शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी मूवी, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। लंबे समय के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे।

मिथुन राशि- आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। इकतरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं कठिन परिस्थिति से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

कर्क राशि- परेशानियों से भरा दिन आपको क्रोधी बना सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की आवश्यकताओं के मुताबिक़ स्वयं को ढाले। आपको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के प्रति गंभीर रहना चाहिए न की रसिक कल्पनाओं पर खोएं रहें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि- ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष ख्याल रखने और दवा-दारू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूलें। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे मित्र का एहसास होगा।

कन्या राशि- दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होगी। जी हां, यह प्यार का ही खुमार है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगाया तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो काफी परेशानियों वाला होगा। लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत प्रसन्न है। आपको सिर्फ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की जरूरत है।

तुला राशि- आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो प्रैक्टिकल सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की प्रशंसा हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी उन्नति भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की खूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि
बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी संदेश लाएगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत कठिन होगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का अवसर दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

धनु राशि- आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा।

मकर राशि- आप जल्दी ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे अविश्वसनीय और क्रोधी इंसान से बचे, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी कर सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने का भरोसा है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई उत्पन्न कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि- खुशियों से भरा अच्छा दिन है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। आज के दिन बिना कुछ विशेष किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेगी। आपका खाली समय आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि- आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा लाभ हासिल कर सकते हैं। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज के दिन अपने प्रिय से कोई कड़वी बातें न कहे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा। जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौका दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

July 1, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026

June 30, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

June 29, 2026
Next Post

Jamshedpur janjatiya gaurav divas : जेवियर पब्लिक स्कूल में मना जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने झारखंड की धरोहर का किया प्रदर्शन

Saraikela illegal clinic sealed : सरायकेला के कुचाई दलभंगा में अवैध रूप से संचालित पूनम क्लिनिक सील, जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने जांच के बाद की कार्रवाई

West singhbhum sand loaded tractors seized : चाईबासा तांबो चौक से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की कर रही तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Horoscope Know Your Day Wednesday 1st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 1 जुलाई 2026

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd murder case – डीडी बार हिंसा के बाद जमशेदपुर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन व पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर डीडी बार में कातिलाना हमला में मारे गए युवक हिमांशु का बिना परिजनों की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम, शहर में हाई अलर्ट

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News