जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को “जनजातीय गौरव दिवस” के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड की परंपरा को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया. कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा यह दिखाया कि किस प्रकार बिरसा मुंडा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें उनका जमीन-जायदाद वापस दिलाया. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में शौर्य सम्राट, निखिल सोरेन, लक्ष्य, रोहन, विश्वनाथ, आदित्य सिंह, विकास और साजन शामिल रहे. साथ ही साथ संथाली नृत्य ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कक्षा 8 और 9 की छात्राओं ने.



