• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-23rd-december-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 23 दिसंबर 2021

horoscope-know-your-day-thursday-23rd-december-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 23 दिसंबर 2021
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधायेगी। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

वृष राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

मिथुन राशि
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

कर्क राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

सिंह राशि
ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

कन्या राशि
प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

तुला राशि
आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

वृश्चिक राशि
अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

धनु राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजर अंदाज करें।

कुंभ राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवन साथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

मीन राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

प्रस्तुत: ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क: +919508341776,
+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

September 30, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026

September 28, 2026
Next Post

tata-steel-safety-excellence-टाटा स्टील ने सेफ्टी एक्सीलेंस के लिए ’फेल्ट लीडरशिप प्रोग्राम 2.0’ लांच किया, वीपी सेफ्टी संजीव पॉल और वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने की लांचिंग

jamshedpur-suspected-death-साकची के होटल केनेलाइट के “शेफ” की सन्देहास्पद मौत, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को किया जब्त

jamshedpur-suspected-death-साकची के होटल केनेलाइट के "शेफ" की सन्देहास्पद मौत, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को किया जब्त

tata-workers-union-tour-टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाटा मोटर्स पुणे प्लांट का किया दौरा, सैंडविक कंपनी का भी किया विजिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand new bjp state in-charge-झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर पांच अक्टूबर को आएंगे रांची

jamshedpur KPS Kadma- केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में लेट्स मेक ए डिफरेंस यूथ कॉन्फ्रेंस के 26वें संस्करण का शुभारंभ, देश के विभिन्न स्कूलों से आए 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जीवन के मूल्यों पर विचार करने व खुद को समझने का अवसर मिला

Jamshedpur rural cleanliness campaign : जल सहियों ने गालूडीह सुभाष चौक व अंडरपास में चलाया स्वच्छता अभियान, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया

Jamshedpur rural model gramsabha : खुकड़ाडीह उच्च विद्यालय में मॉडल यूथ ग्रामसभा आयोजित, छात्र-छात्राओं ने ली जनतांत्रिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग

Jamshedpur rural ucil protest : परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती 4 को करेंगे जादूगोड़ा दौरा, हितकू विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने दी 4 को आंदोलन की धमकी, शुक्रवार को बैठक कर बनाएंगे रणनीति

jamshedpur red cross society-राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महायज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न, तीन स्थानों पर 865 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, 14 दिनों में 2170 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News