
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल कैनेलाइट के शेफ़ 46 वर्षीय मानिक मंडल की होटल के ही किचन में मौत हो गई. यह मौत काफी संदेहास्पद माना जा रहा है. उसका शव होटल के किचन से मिला. बताया जाता है कि होटल के किचन में सुबह के वक्त ही मानिक मंडल का शव पाया गया था जिसे होटल प्रबंधन ने कर्मचारियों के सहयोग से टीएमएच ले जाकर रख दिया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मानिक मंडल धनबाद निवासी है और वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. मानिक की मौत कैसे हुई है, इसके बारे में होटल प्रबंधन भी कुछ नहीं बता रहा है. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है. मृतक शेफ का काम करता था और वह किचन में ही काम कर रहा था, उसी दौरान कोई ऐसी हादसा हो गई जिससे उसकी मौत हो गई. अब यह हादसा क्या है इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जप्त किया है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तकनीकी तौर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.






