
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के साथ टाटा मोटर्स पुणे में कॉमर्शियल गाडी पैसेंजर कार और खास करके इलेक्ट्रिकल वेहिकल कार का प्रोडक्शन को देखा और समझा. उसके बाद सैंडविक कंपनी का भी विजिट किया. (नीचे पूरी खबर देखे)

वहां के यूनियन और मैनेजमेंट ने शिवाजी महाराज का काफी सुंदर मोमेंटो से स्वागत किया. दोनों कंपनियों में यूनियन और मैनेजमेंट के कार्यप्रणाली को देखा और समझा. अपने-अपने गुड प्रैक्टिसेज को शेयर किया और साथ ही साथ टाटा वर्कर्स यूनियन आने का भी यूनियन के अध्यक्ष ने उन्हें आमंत्रित किया. गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम मुंबई में एक्सपीरियंस सेंटर को देखेगी.





