• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 14, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-25th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 25 मई 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-25th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 25 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के नए द्वार खोलेंगी। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच। प्यार की शक्ति आपको प्यार करने की वजह देती है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

वृष राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ शानदार समय बीतेगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको कुछ खास बताएंगी। कैरियर से जुड़े निर्णय स्वयं करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको आंतरिक खुशी देगी।

मिथुन राशि
आज बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की संभावना है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

कर्क राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह अवश्य होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपकी जरुरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

सिंह राशि
आज अपनी समस्याओं को अपने जीवनसाथी के साथ साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक्त एक-दूसरे के साथ बिताएं और स्वयं की स्नेही जोड़े की छवि को मजबूत करें। आपके बच्चे भी घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज्यादा खुलापन और आजादी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। जीवन की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक्त के लिए भूलना पड़ेगा। कार्यालय में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। नसमझी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का उपहार नसीब होगा।

कन्या राशि
आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होते हैं। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके दिमाग में आएं। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

तुला राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की जरूरत नहीं है, नहीं तो हालात बुरे हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज्यादा चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जीवन में भी बदलाव आएगा। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

वृश्चिक राशि
घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही महकने को है। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।

धनु राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात मजबूत होंगे। आपको बच्चों या स्वयं से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। मोहब्बत और रोमांस आपको प्रसन्न रखेगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। शादीशुदा जिंदगी के हिसाब से चीजें काफी अच्छी रहेंगी।

कुंभ राशि
अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपको सफलता पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

ADVERTISEMENT

मीन राशि
घर और कार्यालय में कुछ दबाव आपको क्रोधी बना सकता है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपकी स्वछंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं उजागर करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026

July 13, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
Next Post

tata-steel-mining-initiative-टाटा स्टील माइनिंग ने सुकिंदा में गौरैया संरक्षण पहल 'लव स्पैरो’ की शुरुआत, स्वयंसेवकों को बांटे 40 नेस्ट बॉक्स

jamshedpur-mobile-snatching-बिष्टुपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, छिनतई और लूटपाट करने का खुलासा

jamshedpur-mobile-snatching-बिष्टुपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, छिनतई और लूटपाट करने का खुलासा

jamshedpur-bjp-leader-crime-भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने काशीडीह में फ्लैट का निर्माण करा रहे व्यक्ति से मांगी रंगदारी, महिला से की मारपीट, देखिये-video-कैसे की गयी महिला और मकान मालिक के साथ मारपीट-video

jamshedpur-bjp-leader-crime-भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने काशीडीह में फ्लैट का निर्माण करा रहे व्यक्ति से मांगी रंगदारी, महिला से की मारपीट, देखिये-video-कैसे की गयी महिला और मकान मालिक के साथ मारपीट-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए

Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान

Jamshedpur body found in hotel – बिष्टुपुर होटल में कांड्रा के बुजुर्ग का मिला शव, पुरी जाने का था कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rape : गोलमुरी में 13 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला गरमाया, आरोपी को बचाने का पुलिस पर आरोप

Jamshedpur snake bite – बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामले, एमजीएम अस्पताल पहुंचे कई मरीज, दो परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर लाए

Jamshedpur public protest – जुगसलाई स्कूल-मंदिर के पास खुली सरकारी शराब दुकान का महिलाओं ने किया विरोध, पहले ही दिन बंद करनी पड़ी दुकान

Jamshedpur body found in hotel – बिष्टुपुर होटल में कांड्रा के बुजुर्ग का मिला शव, पुरी जाने का था कार्यक्रम

Jamshedpur missing girl found : मानगो आजादनगर क्षेत्र से गायब बच्ची को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा, त्वरित कार्रवाई से बच्ची को कुछ ही घंटों में ढूंढ़ने में सफल रही पुलिस

Jamshedpur three accused arrested : बागबेड़ा किताडीह में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News