
जमशेदपुर : जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन किया गया. ध्वजारोहण के पाश्चात श्री अग्रवाल ने स्कूल की शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के साथ कोविड-19 से सुरक्षा के उपायों को अपनाये जाने, सभी उपायों का अनुपालन करने तथा कराने पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को स्कूल के बच्चों के अभिभावकों को भी इसके प्रति अपने स्तर से ऑनलाइन तरीके से जागरूक करने का सुझाव दिया. श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि आम तौर पर भी कोई व्यक्ति बगैर मास्क के धूमते नजर आता है अथवा कहीं सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही हो, तो वहां यथासंभव लोगों को जागरूक व नियमों का पालन करवाने का प्रयास करें. इस दौरान शिक्षिका स्वीटी साहू, अनु गुप्ता, सिमरन गुप्ता, रेखा, विजय पंडित, शंकर व अन्य उपस्थित थे.

जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह
जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में विद्यालय के सचिव रमन झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर आर जे वेलफेयर ट्रस्ट की चेयरमैन पूनम झा, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, बोंगा सोरेन, ममता प्रसाद, सुमन, आकांक्षा, ब्यूटी, अलका, स्नेहा समेत अन्य उपस्थित थी. स्कूल में झंडोत्तोलन के दौरान सोसशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन किया गया.







