बोकारो : अजय रविदास बोकारो पुलिस के लिए सिर दर्द और आम लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है. लगातार वह महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है. बावजूद इसके पुलिस उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि चंद्रपुरा थाना पुलिस ने आरोपी का पता बताने वाले और उसे गिरफ्तार कराने वाले पर 10000 का इनाम भी घोषित कर दिया है. किन्तु पुलिस की कार्यशैली रो लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
अजय रविदास ने एक ओर जहां चंद्रपुरा पश्चिम पल्ली डीवीसी कॉलोनी में रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या कर कमरे में ताला बंद कर दी ,वहीं गोमिया में चाची को घर में घुसकर चाकू से वार कर घायल कर दिया. वहीं आज चंद्रपुरा में अहले सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला को फरसा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.(नीचे भी पढ़ें)
घायल महिला को परिजनों ने गंभीर अवस्था में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है. आज महिला पर हमला करने के बाद उसका भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस सिरफिरे अजय रविदास को पकड़ने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है.



