जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा स्थित जमशेदपुर की प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के घर पर दबंगों ने धावा बोला. प्रमुख पानी सोरेन ने बताया की सुखलाल बोयपाई और उसका बेटा शिवम बोयपाई लगभग 12 लोगों को लेकर उनके घर पर चढ़ आया और गेट तोड़कर अंदर आने का प्रयास किया. गेट नहीं टूटा तो बाहर से ही गाली गलौज कर पानी सोरेन को बाहर आने की बात कह रहा था. पानी सोरेन ने बताया कि अभी उनके पति नहीं हैं. (नीचे भी पढे)
तो यह लोग उनके पति को भी गाली देने लगे और कहने लगे कि उसके पति महेंद्र मुर्मू को जान से हाथ धोना पड़ेगा. पानी सोरेन ने मामले की शिकायत फौरन परसुडीह थाना को दी. परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन, इससे पहले ही गाली गलौज कर धमकी दे रहे दबंग वहां से भाग निकले. परसुडीह थाना पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है. शुक्रवार को आरोपियों की तलाश की जा रही है.




