चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के नामोपाड़ा और गंधरूपी घाट के बीच चाकुलिया जोड़ाम मुख्य सड़क किनारे स्थित पवन बांकरेवाला की सीमेंट रड की दुकान सह आवास में मंगलवार की रात दो तीन युवको ने प्रवेश कर दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान के ड्रायर में रखे 8 लाख रूपय की लूट कर बाइक से चलते बने. मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल नायक ने पवन बांकरेवाला के दुकान सह आवास पर जाकर मामले की जानकारी ली.
थाना प्रभारी ने बताया कि पवन बांकरेवाला ने बताया कि वह विगत एक सप्ताह से दुकान की ड्रायर में किसी काम से 8 लाख रूपय रखा हुआ था. आज रात 8 बजे कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की और दुकान के ड्रायर में रखे 8 लाख रूपय लेकर बाइक से जोड़ाम की और फरार हो गए. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा अबतक थाना में लिखित शिकायत नहीं की गई है. पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पवव बांकरेवाला के घर पर पूछताछ कर रही हैं और दुकानदार द्वारा थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है.







