जमशेदपुर : जेईई मेन (2026) के जारी रिजल्ट में शहर के पत्रकार नानक सिंह व प्रधानाचार्या नवदीप के पुत्र नवल सिंह का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है. नवल को कुल 98.73 परसेंटाइल अंक मिले हैं. अब उनकी इच्छा कंप्यूटर साइंस में अपना भविष्य तैयार करने की है. (नीचे भी पढ़ें)

नवल बताते हैं कि कड़ी मेहनत और परिवारवालों के साथ के कारण ही वे इस मुकाम पर पहुंच पाये हैं. अब भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर अभिभावकों के साथ-साथ शहर का नाम भी रौशन करना है. नवल बताते हैं कि पूरी तैयारी स्वयं की मेहनत से किया है. अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड में अच्छा प्रदर्शन करना है, ताकि आइआइटी में प्रवेश पा सकें.













