जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर बागबेड़ा डीबी चौक पर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया. मौके पर उपस्थित बागबेड़ा के नगर मंत्री यश अग्रहरि ने कहा कि शिवाजी राजे भोसले ने अपने पराक्रम से छत्रपति शिवाजी महाराज बनने का सफर तय किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने हिंदुओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए मुगल साम्राज्य से जीवन पर्यंत संघर्ष किया. कार्यक्रम के दौरान महानगर सह मंत्री गौरव साहू, कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज, कोषाध्यक्ष कार्तिक झा, अभिषेक कुमार, नगर मंत्री यश अग्रहरि, सौरभ पाठक आदि उपस्थित रहे.













