
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत 10 अक्टूबर को हुए हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में 13 अक्टूबर को मौत हो गई. इधर मंगलवार को उनके परिजनों ने मुआबजे की मांग को लेकर कदमा थाना में जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही न्याय की मांग की. बताया जाता है कि गम्हरिया निवासी अरुण सिंह नामक व्यक्ति आइसक्रीम की फेरी कर रहे थे, इसी दौरान सड़क के बीच से वे सड़क पार कर रहे थे, तभी दो स्कूटी और एक ऑटो चालक की आमने सामने भिडंत हो गई. और इस दुर्घटना में अरुण सिंह बीच में दब गए और वो बुरी तरह घायल हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था. जहाँ विगत 13 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उनके परिजनों को खोजा गया और इसकी सूचना दी गई, पहले भी परिजनों की खोज की जा रही थी लेकिन उनका पता नहीं चल रहा था. वहीं मंगलवार को उनके परिजनों ने कदमा थाना में जोरदार हंगामा किया और दोषियों पर कड़ी करवाई और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की.



