
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जुस्को गोलचक्कर के पास एक कार को बचाने के चक्कर में दूसरी कार डिवाइडर पर चढ़ गई. हालांकि समय पर कार का ऐयर बैग खुलने से इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह छतीग्रस्ट हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाना ले गई.
दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में समझौता कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सियाज कार तेज रफ्तार से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी वहीं दूसरी ओर से स्विफ्ट कार बिष्टुपुर से साकची की ओर जा रही थी. स्विफ्ट कार जैसे ही जुस्को गोलचक्कर से साकची की ओर मुड़ी वैसे ही सियाज कार उसे धक्का मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।





