
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस घटना से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेजी से मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 65 वर्षीय समीर कुमार मंडल के रूप में की गई वहीं घायल में कदमा निवासी पानन भट्टाचार्य शामिल है. घायल को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. समीर पंजाब नेशनल बैंक के मानगो ब्रांच से सेवानिवृत हुए थे. सेवानिवृति के बाद वे भिलाई पहाड़ी स्थित एक आश्रम में रह रहे थे. घटना के समय वे अपने साथी पानन के साथ वापस आश्रम की ओर जा रहे थे. भिलाई पहाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया.






