
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सरकारी जमीनों में बोर्ड लगाया गया. इस दौरान बिरसानगर थाना क्षेत्र के डूंगरीटोला में सरकारी जमीन पर बोर्ड लगा दिया गया है. मौके पर जमशेदपुर सीओ अमित श्रीवास्तव, बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. बता दें कि सरकारी जमीन पर कब्जे को रोकने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है इसी को लेकर प्रशासन सरकारी जमीन पर बोर्ड लगा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






