
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यपालक दण्डाधिकारी सविता टोपनो एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीवन-दीप डायग्नोस्टिक सेंटर में पीसीपीएनडीटी के तहत औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बहुत सारी खामियां एवं क्लिनिकल एस्टेबलिस्मेंट एक्ट का उल्लंघन पाया गया. जांचोपरांत टीम ने पाया कि वहां सूचना पट पर अंकित “लिंग जांच नहीं होता हैं” बोर्ड का साइज निर्धारित मापदंडों से कम पाया गया. साथ ही बगैर सूचना दिए पुराने अल्ट्रासाउंड मशीन को हटाकर नये अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग किया जा रहा था. इसके बाद जांच टीम ने बाराद्वारी स्थिति हर्ष क्लिनिक का निरीक्षण किया. टीम ने वहां पर निरीक्षण उपरांत सब सही पाया. अल्ट्रासाउंड मशीन सितंबर 2020 से खराब था, जिसकी सूचना उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय को ससमय दे दिया था. उक्त निरीक्षण दल में डॉ अरविंद कुमार लाल, डॉ बीएन ऊषा, डॉ मीना कलुण्डिया, डॉ बिमलेश कुमार, डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ मृत्युंजय धावड़िया, डॉ राजीव लोचन, अधिवक्ता रिंकी तिवारी, निशांत कुमार, पियूष कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मीना मुखर्जी आदि शामिल थे.



