
जमशेदपुर : टेल्को यूनियन के महामंत्री रहे स्वर्गीय गोपेश्वर की जयंती सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन (टाटा मोटर्स जमशेदपुर की मान्यता प्राप्त यूनियन) भावपूर्ण तरीके से मनाया गया. इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. 500 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेशन करने के लक्ष्य के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह ने सभी लोगों का स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर इसमें भाग लिया. यह 99वीं जयंती समारोह था, जिसको यादगार बनाया गया. इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे. आपको बता दें कि स्वर्गीय गोपेश्वर इंटरनेशलन लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आइएलओ) के सदस्य रहे थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता थे.




