जमशेदपुर : भारती एयरटेल की जमशेदपुर की टीम ने बुधवार को अपने चयनित रिटेलर सेलिब्रेशन सोनारी, वन स्टॉप हाउस साकची, भवानी इन्फोटेक आदित्यपुर, सरगम कम्युनिकेशंस आदित्यपुर,केरेपा कम्युनिकेशंस, साई रिचार्ज, शिवम मोबाइल बर्मामाइन्स एवं सुप्रीम टेंट टेल्को के मेधावी छात्र-छात्राओं को 6 हज़ार से 12 हज़ार रुपये के स्कॉलरशिप की प्रोत्साहन राशि वितरित की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, एयरटेल कंपनी के टेरिटरी मैनेजर जितेंद्र कुमार के साथ गौरव सिंह ने चयनित बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किये. इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर सुमित सिंह सदाना एवं नवनीत चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई. इस प्रोत्साहन राशि को पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे. उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान करते हुए विजेता विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना भी की.



