
जमशेदपुर : शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जुस्को के महाप्रबंधक (जीएम) से मिला. इस दौरान पार्टी की ओर से कंपनी के जीएम को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें जुगसलाई फाटक के निकटस्थ गोलचक्कर पर शहीद भगत की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण व उसके ऊपर छत निर्माण समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मांग पत्र में प्रतिमा तक पहुंच पथ निर्माण, पार्वती घाट बस्ती में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व पाइपलाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था करने, टाटा पिग्मेंट गेट से टाटानगर रेलवे स्टेशन तक सड़क की मरम्मत तथा जुगसलाई पार्क (टाटा पिग्मेंट गेट के निकट) में जलापूर्ति के लिए ननल लगाने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष मानिक मल्लिक समेत अन्य शामिल थे.



