जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बाल मंदिर अखाड़ा का ट्रेलर रिजेक्ट करने का मामला शुक्रवार को और तूल पकड़ लिया. गुरुवार की रात को अखाड़ा समितियों ने यह कहा था कि शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे तक अगर ट्रेलर नहीं रिलीज किया गया तो वे लोग अखाड़ा जुलूस नहीं उठाएंगे और जमशेदपुर बंद भी करेंगे. जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई पहल नहीं की. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद तय समय के आधार पर सारे अखाड़ा समितियों की बैठक साकची में हुई जिसमें तय किया गया कि हिंदुओं पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो नियम लगाए गए हैं वह सिर्फ हिंदुओं के पर्व के दौरान ही क्यों लगाए जा रहे हैं. कोई नई परिपाटी या नई परंपरा की शुरुआत नहीं की गई है जबकि ट्रेलर ट्रक में विसर्जन जुलूस पहले से निकलता आया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
यह भी पढ़ें: सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video
इन लोगों ने कहा कि जुलूस तब तक नहीं निकलेगा जब तक ट्रेलर को छोड़ा नहीं जाता है और हिंदुओं का मान सम्मान के साथ खिलवाड़ को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मीटिंग में हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौजूद थे. यहां यह तय किया गया कि शनिवार को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमशेदपुर बंद किया जाएगा. इसके अलावा कोई भी विसर्जन जुलूस आज नहीं निकलेगा. अभी इस आंदोलन को और धारदार बनाने की भी रणनीति बन रही है. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के बाल मंदिर अखाड़ा की गाड़ी और डीजे को जब्त करने को लेकर जमशेदपुर वासियों से अपील करते हैं कि इस हिन्दू विरोधी सरकार के विरुद्ध में एकजुट होए, जिसके शासन काल में प्रशासन भी हिंदुओं की भावनाओं को चोटिल करने का कार्य कर रही है. इस सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के विरोध में सारे अखाड़ा समिति द्वारा यह तय हुआ है कि जब तक प्रशासन हमारी बात नहीं मानेगी तब तक अखाड़ा जुलूस जमशेदपुर से नहीं निकलेगी. जमशेदपुर वासियों से विनम्र निवेदन है कि इस भ्रष्ट और हिन्दू भावना को आहत करने वाली सरकार के विरुद्ध में एकत्रित होकर हमारा और जमशेदपुर अखाड़ा समिति का साथ दें. लोगों से यह भी अपील करते हैं कि शनिवार को इस ज़ुल्मी सरकार और निर्दयी प्रशासन के विरुद्ध शनिवार जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है और कल पूरी तरह से जमशेदपुर को बंद रखने में आम जनत का सहयोग बहुत जरूरी है. यह सरकार दिखावे की राजनीति करके के एक विशेष वर्ग को खुश करने में लगी रहती है, यदि यह सरकार हिन्दू विरोधी नहीं होती तो आज प्रशासन बरसों से चली आ रही हमारी संस्कृति को यूं बर्बाद करने पर उतारू नहीं होती. हम कोई नई चीज नहीं कर यह यह रामनवमी के जुलूस दशकों से निकलते आया है लेकिन आज इस सरकार और प्रशासन की वजह से रामभक्त सभी जुलूस नहीं निकाल कर सड़क पर बैठे हैं. दुर्गा पूजा के समय उपायुक्त द्वारा शांति से बैठ कर हर मसले का हल निकाला गया था और बहुत ही अच्छे तरीके से दुर्गा पूजा का विसर्जन हुआ था लेकिन इस बार शासन और प्रशासन अपने हठधर्मी रवैये के कारण रामनवमी के रंग को भंग करने का कार्य की है, जो न्याय संगत नहीं है.














