
रामगोपाल जेना / कराईकेला : कराईकेला थाना अंतर्गत बेलटांगर गांव के पास सड़क दुर्घटना होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाबहाल के शिक्षक सुसेन महतो (59) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिक्षक बसटमपदा अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे, बेलटांगर के पास दो बाईक आमने-सामने टकराई गयी. इससे शिक्षक को गंभीर चोटे आई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि घटना सुबह 8.30 बजे की है.



