
चाकुलिया : चाकुलिया में बीती रात हुई बारिश और तेज हवा के चलने से नगर पंचायत क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती जानेवाली मुख्य सड़क के बीचों बीच सड़क पर एक पेड़ के गिरने से सड़क पर अवागमन प्रभावित हो गया है. वही 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार टूट गया है. पास के घर को भी आंशिक नुकसान हुआ है. सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई है. बिजली के तार टूट जाने से मुस्लिम बस्ती में बिजली नहीं है. बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे हुए तार की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं. शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक पेड़ को हटाने की दिशा में अबतक कोई पहल नही की गई है जिससे राहगिरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.














