जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 के तमाड़िया बस्ती मध्य विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को क्लास में सोये हुए हालत में ही स्कूल में ताला लगा दिया गया. बिना चेकिंग के ही कक्षा में ताला लगा दिया गया था. बच्चा जब क्लास से चिल्लाकर लोगों को गेट से खिड़की खोलकर जब बुलाया तो लोगों ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी. आनन फानन में परिवार को बुलाकर बच्चा को सौपा गया जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही को लेकर जमकर हंगामा किया.जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी सुनिल लोहार का बेटा कक्षा तीन में तमाड़िया बस्ती मध्य विद्यालय में पढता हैं. (नीचे भी पढ़े)
सुबह वह स्कूल गया और कक्षा में ही वह सो गया. दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी हो गया. इस बीच सारे बच्चे निकल गए. स्कूल में बिना जांच किये ही ताला लगा दिया गया. बच्चे की नींद खुली तो वह हक्का बक्का रह गया. वह रोने लगा. कुछ समझ नहीं आया तो उसने खिड़की को खोलकर चिल्लाने लगा. एक महिला पास से गुजर रही थी. उसने बच्चे को देखा तो स्कूल प्रबंधन को सूचना दी. स्कूल प्रबंधन ने सिर्फ एक स्टाफ को भेज दिया जिसके बाद उसने ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला. बच्चे की तलाश में परेशान मां बाप सूचना पाकर स्कूल पहुंचे जिसके उन लोगों ने स्कूल प्रबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा हुआ.




