जमशेदपुर: 5 जुलाई, बुधवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पुणे से आए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आई आर अधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधियों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया. सभी को स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. टाटा मोटर्स के ईआर हेड सौमिक रॉय ईआर अधिकारी राज़ीव श्रीवास्तव एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. महामंत्री ने कहा टाटा मोटर्स पुणे और जमशेदपुर दोनों में बहुत सारी समानताएं बताई. हम दोनों एक ही लक्ष्य के लिए काम करते हैं. इसलिए आपस में हमेशा तालमेल से चलने का प्रयास हमेशा रहता है और यूनियन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए मैं अन्य यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री से लगातार वार्तालाप करता रहता हूं. (नीचे भी पढ़े)

वहां की अच्छाइयों को इस तरह के दौरों के माध्यम से हम सब जान पाएंगे और यहां की अच्छाइयों को वहां के प्रतिनिधि समझ पाएंगे, तथा वहां पर बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे. हमारे यहां की एसडीटी टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है. इसका फायदा हम सबको मिलेगा. वर्तमान समय में टाटा मोटर्स को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने का चैलेंज हम सबके लिए है. मजदूर बेहतर वातावरण में कार्य करें यह भी जिम्मेवारी यूनियन की है. इस अवसर पर पुणे से आए हुए साथियों ने वहां के अध्यक्ष ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया एवं निमंत्रण दिया कि आप सभी पुणे आए ताकि हम लोग मेहमान नवाजी कर सकें. मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया.



