
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. जहां जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 700 पार कर चुका है. जबकि पांच मौतें भी हो चुकी है. वैसे कोरोना के कहर से सरकारी कार्यालय भी अछूता नहीं है. इधर जिले के नए उपायुक्त के तौर पर सूरज कुमार ने बुधवार देर शाम जिले का पदभार ग्रहण करते ही कोरोना के खिलाफ जारी वैश्विक जंग में गंभीरता दिखाने की बात कही थी. वही आज उपायुक्त के आदेशा पर उपायुक्त कार्यालय के साथ शहर के सभी कंटेनमेंट जोन और सदर अस्पताल को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया. उधर कंटेनमेंट जोन के साथ शहर के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों और कंटेंमेंट जोन में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए साफ- सफाई के साथ सैनिटाइजिंग किया जा रहा है. ताकि कोरोना के कहर को फैलने से रोका जा सके.






