मानगो में पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी
जमशेदपुर के मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 2 की रहने वाली एक महिला ने पति से झगड़े के बाद शुक्रवार को आग लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला ने जैसे ही आग लगाई परिजनों ने फौरन आग बुझाने के बाद उसे लेकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।. बताते हैं कि महिला ने 7 साल पहले जिस व्यक्ति से शादी की थी. वह पहले से शादीशुदा था और अपनी पत्नी से अलग रहता था. बताते हैं कि महिला का अक्सर उसके पति से झगड़ा होता रहता था. गुरुवार को और शुक्रवार को भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था. शुक्रवार की दोपहर झगड़े के बाद ही महिला ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला का शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है.
मुसाबनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका मुसाबनी के डुंगरीडीह में राजीव शर्मा के पुत्र 26 वर्षीय बुधे शर्मा ने धोबनी पहाड़ के जंगल में गुरुवार को दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जंगल में पेड़ से लटका हुआ उसकी लाश ब रामद की गयी. बताया जाता है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह गायब हो गया था. उसकी तलाश की जा रही थी. लेकिन शुक्रवार की सुबह उसका शव जंगल के पेड़ में लटका हुआ पाया गया. मृतक काफी दिनों से परेशान था और आर्थिक संकट में था. वह मां से दुकान खोलने के लिए पंद्रह हजार रुपये मांग रहा था. पैसे कर्ज लेकर बेटी की किसी तरह मां ने शादी की थी, इस कारम वह नहीं दे सकी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
चांडिल में वज्रपात से एक युवक की मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे हुई वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय दमन मुर्मू के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला है. मृतक शुक्रवार को अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई. वज्रपात की चपेट में आने से दमन मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में कर थाना ले गई.





