जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर रोड नंबर-2 स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात एक जानलेवा हमले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित जय सिंह ने पंकज शर्मा पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. साथ ही साथ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.पीड़ित के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुई, जब वे अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे. इसी दौरान पंकज शर्मा पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर पहले हाथापाई की, जिससे जय सिंह का कान का उपकरण गिर गया. इसके बाद वे पास की दुकान से लोहे का रॉड उठाकर आया और सिर पर कई वार किए. (नीचे भी पढ़े)
हमले बाद व्यक्ति जमीन पर गिर पड़े. आरोपी ने कुत्ते की सिक्कड़ छीनकर उससे भी वार किया.घटना में जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से काफी खून बहा. मौके पर मौजूद मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी उन्हें भी धमकाया. पीड़ित का आरोप है कि हमला जान लेने की नीयत से किया गया था.उन्होंने टेल्को थाना में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.














