
जमशेदपुर: बीए के छात्र छठें सेमेस्टर में पास होने के बावजूद सेकेंड सेमेस्टर में फेल होने पर बुधवार को एबीएम कालेज परिसर में जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य के कार्यालय में घुसकर कुर्सियां तोड़ी. इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र भारती को एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही पूरी गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया.
राजेंद्र भारती नेकहा कि वे इस मामले की निष्पक्ष से जांच करेंगे और समय रहते हुए इस समस्या का समाधान किया जाएगा. इधर छात्रों ने बताया कि सेंकेंड सेमेस्टर का अंक सबमिट नहीं किए जाने के कारण उन्हें फेल कर दिया गया है. छात्रों ने इसके लिए शिक्षक के साथ साथ कालेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.



