
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा वायरलेस मैदान के पास बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा की ओऱ से नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से बागबेड़ा क्षेत्र की विभिन्न बस्ती क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण बराबर किया जायेगा. उन्होने बताया कि 6 जनवरी को समिति के द्वारा आई चेकअप के लिए नि:शुल्क कैंप लगाया गया था, जिसमें कुल 257 लोगों की जांच की गई थी. उस दौरान 37 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया था. रविवार औऱ सोमवार को साकची के एएसजी आई हॉस्पिटल में सभी 37 मरीजों का आयुष्मान कार्ड के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. मास्क वितरण कार्यक्रम में टीआरएफ लेबर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार झा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री अमीना खातून, प्रमिला पांडे, सरिता देवी, श्वेता सिंह, गुड़िया कुमारी, मनोज तिवारी, कृष्णा कुमार, ए एस जी आई हॉस्पिटल के इंचार्ज सतीश सिंह, विनय मिश्रा, अशोक पात्रो, ओम प्रकाश पांडे एवं अन्य समिति के अन्य लोग शामिल थे.



