जमशेदपुर : झारखंड बंद को लेकर भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में बिष्टुपुर सहित पूरे जमशेदपुर बंद सांति पूर्ण तरीके से किया गया. इस दौरान शांतिपूर्ण पैदल मार्च बिष्टुपुर राम मंदिर से होते हुए बिष्टुपुर थाना गोलचक्कर से पुनः राम मंदिर पर समाप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जटाशंकर पांडेय, राजेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला कार्यसमिति के सदस्य हरि किशोर तिवारी और महेश्वर प्रताप सिंह, बिष्टुपुर मंडल प्रभारी तन्मय झा, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय और ललन द्विवेदी, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय, राजेश कुमार सिंह, महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष अश्विनी मुखी, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, बागजी, बीरेन मान सिंह, कोषाध्यक्ष पिनाकी ठक्कर, श्रवण कुमार और देवदत्त मुखर्जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने कहा कि आज जमशेदपुर संपूर्ण बंद को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हम धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं.







