जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उक्त युवक जमशेदपुर के सोनारी निर्मल नगर 269 बी ब्लॉक का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि सीसीआर डीएसपी के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी द्वारा छापामारी की जा रही थी और गोपाल मैदान के पास वाहन की चेकिंग कर रही थी. कुछ देर बाद एक काला रंग के ऑटो साकची से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. (नीचे भी पढे़ं)

उसे वाहन चेकिंग के दौरान रोककर जांच की गयी तो पाया गया कि ऑटो में एक लड़का बैठा हुआ है. उक्त लड़के के पास एक बैग था, जिसको जब खोला गया तो उसमें से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस उसको थाना ले गयी और फिर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.







