जमशेदपुर: होली के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर हरिजन बस्ती व मेडिकल बस्ती में भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय की अध्यक्षता में बच्चों के बीच रंग, पिचकारी व चॉकलेट का वितरण किया गया. जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे और हर्षोल्लास का माहौल बन गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला कार्यसमिति सदस्य हरकिशोर तिवारी, कोल्हान प्रभारी आईटी सेल सत्येंद्र प्रसाद, रोहित सिंह, देवेन मुखी, गुरमीत सिंह, प्रदीप मूर्ति, राकेश दुबे, कमलेश मुखी, पिनाकी ठक्कर, विश्वनाथ दीप, वैभव प्रताप सिंह, आलोक दुबे समेत काफी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद थे.







