जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के परसुडीह मंडल कार्यालय का रविवार को उद्घाटन किया गया. हलुद्बानी सिद्धू कान्हू चौक स्थित उक्त कार्यालय का पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विधिवत फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया.(नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, सुजीत सिन्हा, महामंत्री देवेंद्र सिंह, राजेंद्र साव, जोंटी, मंगल, अमित मिश्रा एवं काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे. सबों ने आज प्रधानमंत्री की मन की बात नए ऑफिस में सुना एवं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर के तैयारियां भी की जा रही हैं.




