जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड झामुमो के सचिव पलटन मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी द्वारा कराये जा रहे विकास के कार्यों से आजसू और भाजपा घबरा गए हैं और काफ़ी परेशान हैं. पालटन मुर्मू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग जुगसलाई क्षेत्र के विकास को लेकर नौटंकी कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. परसुडीह की जितनी भी खराब और जर्जर सड़कें हैं, सब की सब जल्द बनेंगी. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण विभाग को इनके लिए अनुशंसा कर भेज दिया है. वहीं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने अपने कार्यकाल में जितना विकास करना चाहिए था नहीं किया और आज जनता को ठगने का काम कर रहे हैं. कुछ लोग विधायक मंगल कालिंदी को जान बूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता का प्यार और आशीर्वाद मंगल कालिंदी पर बना हुआ है, वे दोबारा विधायक बनेंगे.




