• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा था जुबिली पार्क का रास्ता बंद कर दीजिये, अब भाजपा के बड़े नेता अभय सिंह ने जनहित में उठाया मुद्दा-किसी भी हाल में बंद नहीं हो सकता है सार्वजनिक रास्ता, कानूनी पहलु से प्रशासन और टाटा स्टील को कराया अवगत, अभय बोले-क्या मंत्री बन्ना गुप्ता का सेटिंग हो गया है, भाजपा के कई नेताओं ने दर्ज कराया रास्ता बंद करने का विरोध

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव ने कहा था कि जुबिली पार्क का रास्ता बंद कर दिया जाना चाहिए. इसको लेकर प्रेस रिलीज भी जारी कर दिया था, लेकिन उनकी ही पार्टी के बड़े नेता अभय सिंह ने बयान जारी कर कानून से टाटा स्टील और प्रशासन को अवगत कराया है. अभय सिंह ने कहा है कि किसी भी हाल में सार्वजनिक रास्ता को बंद नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया है कि जुबिली पार्क टाटा लीज की शिड्यूल 3 की जमीन है और उसमें आने जाने वाले मार्ग भी शिडयूल 3 की जमीन पर आता है. अंचल अधिकारी का कार्यालय हो या जमशेदपुर का मैप इस नक्शे में यह सड़क मार्ग को दर्शाता है जो आने वाले जाने वाले नागरिकों के लिए अंकित है. 20 अगस्त 2005 को टाटा लीज के इकरारनामा में स्पष्ट है कि झारखंड सरकार एवं टाटा स्टील के बीच कि किसी भी जमीन शिड्यूल 1, 2, 3, 4 और 5 को इंगित करते हुए पूरे मैप को बनाया गया था और यह इकरारनामा हुआ था. चाहे सरकार हो या टाटा स्टील द्वारा इसके जमीन की प्रकृति (नेचर ऑफ लैंड) को किसी भी कीमत पर बदला नहीं जाता और ना ही बदल सकता है, लेकिन दुर्भाग्य है इस शहर में जमीन के नाम पर सारे नेचर को मनमानी ढंग से परिवर्तन किया गया है. पहला मुख्यमंत्री को यह विचार करना होगा कि जहां पर भारत सरकार हो या राज्य सरकार नए मार्ग नए रास्ते का सृजन करता है, वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर में समानांतर सरकार के तहत वर्षो से यहां के नागरिक के आने जाने में उपयोगकर्ता रहा हो, उसे बंद कर दिया जाना बिल्कुल ही यह तानाशाही हरकत है. श्री सिंह ने कहा है कि शिड्यूल 3 की कई जमीनों को विद्यालय के नाम पर स्थानांतरण कर दिया गया जबकि यह विद्यालयों को सीएसआर के तहत स्कूल चलाना प्रबंधक का काम था आज उस नेचर को बदल दिया गया. मनमानी ढंग से प्रबंधक द्वारा शिड्यूल 1 की जमीन को बिना टेंडर किए प्रकाश झा को दिया गया, जिसका मामला आज भी उच्च न्यायालय मे मामला लम्बित है. अभय सिंह ने कहा कि कंपनी का विस्तारीकरण हुआ, जिसमें बिष्टुपुर-साकची जाने वाली पहले ही चार रास्ते बंद किए गए, जो साकची वर्कर्स फ्लैट बारी मैदान के बगल से था, इसके बाद और एक बंद कर देना बिल्कुल जनता के साथ जुल्म है. पहले के साकची बारी मैदान को हटाकर दूसरा बारी मैदान बनाया गया पर आज के नये बारी मैदान मे प्रबंधक का साइकिल स्टैंड बन गया है, ना वहां कोई खेल होता है. आज मानगो मे सिक्स लेन रोड बन जाने के बाद हर कोई व्यक्ति वहां के नागरिकों की दुर्दशा देख सकते है, आए दिन जाम के कारण कई लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए और जब कोरोना काल के बाद स्कूल-कॉलेज खुल जाएगा तो क्या एक मात्र रोड स्ट्रेट माइल रोड यहां के नागरिकों का भार को ले सकता है यह सरकार को बताना चाहिए. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक एवं वर्तमान में झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता इस मामले में चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, क्या वे जनता के साथ में कुठाराघात कर रहे हैं या इसमें फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं और जुबिली पार्क सड़क बंद हो, कदमा-बिष्टुपुर-सोनारी की जनता या आदित्यपुर की जनता से धोखा हो, क्या यह चाहते हैं क्या वे मैच फिक्सिंग कर चुके हैं. अभय सिंह ने कहा है कि उनको यह याद होना चाहिए कि मात्र 6 वर्ष के अंदर में 1000 से अधिक लोग इसी शहर में रोड एक्सीडेंट के कारण मारे गए और यह सूचना के अधिकार के तहत उन्होंने 2014 में प्रकाशित किया था. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट मे भी इसको लेकर गया था, न्यायालय ने फटकार लगाई थी और इसके विरोध में 2014 को पूरे शहर में फ्लाईओवर के नाम पर बंद किया गया था, तभी इस सड़क के चौड़ीकरण होना प्रारंभ हुआ था और आज पुनः एक बार रोड को बंद किया जाना यह साजिश का पुरजोर विरोध होगा. उन्होंने कहा कि जुबिली पार्क का विस्तारीकरण हो, इसका वे स्वागत करते है, उसके पहले इस शहर को नए रोड, नई सड़क का मार्ग प्रशस्त किया जाए और सरकार इसमें हस्त्क्षेप करें अन्यथा जमशेदपुर के नागरिकों के बल पर जमशेदपुर के भविष्य को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा. अभय सिंह ने कहा कि कंपनी का विस्तारीकरण तेजी से हुआ, उसका स्वागत करते हैं, लेकिन यह याद रहे कि डेढ़ लाख की आबादी में कई सड़के थी लेकिन आज शहर की आबादी 2000000 है और सड़क बंद कर दिया जाना या अनुचित है, जिस दिन कोरोना वायरस बाद लोगों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होगी. इसके अलावा भाजपा के ही नेता देवेंद्र सिंह ने भी इसका विरोध किया है जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव ने भी सड़क बंद होने का विरोध किया है.

Developer

Developer

Related Posts

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
खबर

October 10, 2026
Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला
खबर

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

October 10, 2026
Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द
खबर

Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द

October 10, 2026
Next Post
Deoghar : बाबा मंदिर खोलने व दर्शन-पूजा की मांग को लेकर पुरोहित समाज और दुकानदार संघ ने किया धरना-प्रदर्शन, कार्तिकनाथ ठाकुर ने कहा-जन्माष्टमी के दिन पूजा के लिए आनेवालों को सहयोग करेगा पुरोहित समाज-video

jamshedpur-army-men-last-rituals-जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जमशेदपुर के जवान का हुआ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पश्चिम सिंहभूम के दोकट्टा में दी गयी अंतिम विदाई, देखिये-live-तस्वीरें

jamshedpur-army-men-last-rituals-जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जमशेदपुर के जवान का हुआ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पश्चिम सिंहभूम के दोकट्टा में दी गयी अंतिम विदाई, देखिये-live-तस्वीरें

weather-update- जमशेदपुर में आज पूरे दिन छाये रहेंगे बादल, होगी बूंदा-बांदी, जानें अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News